ग़ज़ल
अपनी वफ़ा को मैं नई दुनिया दूँगा।
दिल के समन्दर को नया दरिया दूँगा।।
ज़ख़्मों में जो मरहम लपेटे इश्क़ का।
इस दिल को ऐसा एक साबरिया दूँगा।।
हर इम्तहां में हो मुकम्मल दिल मेरा।
अपनी वफ़ा को इक अलग ज़रिया दूँगा।।
खिलते हों गुल चाहत की ख़ुश्बू से भरे।
अपनी वफ़ा को ऐसी बग़िया दूँगा।।
दिल के सभी चीख़ें सुकूं से सो सकें।
ऐ "दर्द" नीदों से भरी तकिया दूँगा।।
-- Shaayar Birendra Kumar " DARD"
Mo. 8358872705
No comments:
Post a Comment